जमशेदपुर : कोरोना वायरस के कारण कई लोग खाने को तरस रहे है. ऐसे लोगों की मदद के लिए कई लोग आगे आये है.

लॉकडाउन के दिन से ही नमन परिवार कर रहा है भोजन सेवा
जमशेदपुर की सामाजिक संस्था नमन ने लाकडाउन की मार झेल रहे गरीब-असहाय लोगों को दोपहर में मुफ्त भोजन कराने का बीड़ा उठाया है., पिछले 17 दिन पूर्व इस मुहिम की शुरुआत करते हुए नमन ने कल्याणनगर (भुईयांडीह), मुडांरी बस्ती(कल्याण नगर), निर्मल नगर(ह्युमपाईप), ऊपर बस्ती, उलीडीह(मानगो), नेहरू कालोनी(स्लेग रोड), देवनगर (बाराद्वारी), बागुनहातु रोड नं 5, किशोरी नगर, बगान एरिया, कंचन नगर, नागाडुंगरी(बागुननगर/डी ब्लाक), नागाडुंगरी, बागती बस्ती(बागुनहातु), जेम्को, बारीडीह मार्केट, बिरसानगर जोन नं3, बाबा कुटी/कैरेज कॉलोनी/टीना खोली/हरिजन बस्ती (बर्मामाइंस), पंचवटी नगर(सोनारी), टुईलाडुगंरी(गोलमुरी), बिरसानगर जोन नं8, बिरसानगर जोन नं5, नामोटोला, हलदुबानी(परसुडीह) क्षेत्रों में सोशल डिस्टेंस अपनाकर करीब 3000 लोगों को दोपहर का भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है. इसकी जानकारी देते हुए नमन के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने बताया कि लॉकडाउन के कारण दाने-दाने को मोहताज हो चुके. गरीब लोगों का हाल बेहाल हो चुका है. ऐसे में नमन संस्था द्वारा 3मई तक जरूरतमंदों की मदद का संकल्प लिया गया है. इसी क्रम में नमन संस्था के माध्यम से जरुरतमंद लोगों को रोज दोपहर का भोजन कराएं जाने की मुहिम चलाई जा रही है. इस मौके पर सेवा देने में मुख्य रूप से अखिलेश पांडेय, संदीप सिंह पप्पू, जुगुन पांडेय, प्रिंस, अभिषेक पांडेय, घनश्याम भिरभरिया, बिनोद भिरभरिया, सुमन कुमार, अरूण पोद्दार, पिन्टु भिरभरिया, पूजा सिंह, पिंटू साव, कोला मुखी, नंदकिशोर मुंडा, मौनी दास, मोहन दास, शुभम, विशाल, समीर, नारायण, बंटी, सूरज, सागर, विवेक कामत, मार्टिन, शुरू, शशि मुखी, मनोज मुखी, मनु ढोके, मनीष प्रसाद, शंभू झा, किरन चौहान, प्रेम करण, भोला, श्रीराम साव के अलावा नमन परिवार के अन्य सक्रिय सदस्य भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहें हैं.

ओड़िशा के 8 मजदूरों को शहर के भाजपाइयों ने पहुंचायी राशन, ओड़िशा प्रदेश महामंत्री ने दी थी सूचना
जमशेदपुर : विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक संगठन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने देशव्यापी लॉकडाउन के बीच जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने में संगठन का बख़ूबी इस्तेमाल किया है. गुरुवार को ओड़िशा भाजपा प्रदेश महामंत्री रंजन पटेल द्वारा ओड़िशा निवासी बैजूचंद्र सिरका समेत 8 मजदूरों के जमशेदपुर में फंसे होने की सूचना भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार को दी गयी. दिनेश कुमार ने उक्त समस्या पर त्वरित संज्ञान लेते हुए कदमा मंडल अध्यक्ष दीपू सिंह से आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने का आग्रह किया. मंडल अध्यक्ष दीपू सिंह ने जमशेदपुर मरीन ड्राइव जाकर फंसे बैजूचंद्र सिरका समेत आठ मजदूरों को जरूरी राशन सामग्री प्रदान कर सहायता पहुंचायी. राशन सामग्री पाकर सभी ने जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार और दीपू सिंह समेत भाजपा के प्रति आभार जताया है. दिनेश कुमार ने बताया कि लॉकडाउन के कारण जमशेदपुर में 8 मजदूरों के फंसे होने की जानकारी ओड़िशा महामंत्री के माध्यम से प्राप्त हुई, कदमा मंडल अध्यक्ष दीपू सिंह से संवाद कर राशन सामग्री प्रदान कर राहत पहुंचाने का काम किया है. ज्ञात हो कि कदमा मंडल अध्यक्ष अपने क्षेत्र में प्रथम दिन से ही भोजन और कच्चे राशन जरूरतमंद लोगों तक पहुँचा रहे है. उन्होंने कहा कि यही तो संगठन की ताकत व भाजपा के संस्कार हैं, जहाँ देश के किसी भी कोने में फंसे जरूरतमंदों के मदद की अपील पर उस क्षेत्र भाजपा कार्यकर्ता राहत पहुंचाने में सदैव तत्पर रहते हैं। सभी आठ मजदूर वर्तमान में जमशेदपुर मरीन ड्राइव में रह रहे हैं. भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार लौहनगरी में जरूरतमंदों की सेवा के साथ राज्य के बाहर फंसे जमशेदपुर के लोगों की मदद में भी सक्रिय हैं. पूर्वी सिंहभूम, मुसाबनी के कुछ युवा रोजगार के लिए महाराष्ट्र गए थे. लॉकडाउन की वजह से वहीं फंस गए। अवधि लंबा होने के कारण इन युवाओं के सामने पेट भरना बड़ी समस्या बन गयी, दो दिनों से पानी पीकर काम चला रहे युवाओं ने कई लोगो से गुहार लगायी. अपने स्थानीय विद्यायक घाटशिला से भी पर कोई सहयोग प्राप्त नही हुआ. दिनेश कुमार को ट्विटर व फ़ोन कॉल के माध्यम से युवाओं की जानकारी मिलने पर जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष ने ट्विटर पर झारखंड सरकार और महाराष्ट्र सरकार को इस मामले में मदद की गुहार लगाई. ट्वीट को देखते हुए विहिप ने भी सहयोग किया, ट्वीट पर आवश्यक संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार ने युवाओं को सहायता प्रदान की. मदद पाकर युवाओं ने महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत सरकार के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया है. ज्ञात हो कि मुसाबनी निवासियों ने महाराष्ट्र में फंसे होने पर कई लोगों से मदद की गुहार लगाई थी परंतु महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने तत्परता दिखाते हुए सफलतापूर्वक मदद पहुंचायी. दिनेश कुमार ने कहा कि कोई भी कार्यकर्ता या आमजन देश के किसी भी कोने में परेशानी में हैं, तो आज के समय मे सहयोग करना हम सबो का कर्तव्य है. भाजपा लगातार कार्यकर्ताओं के सहयोग से यथासंभव मदद पहुँचा रही है.

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने जरूरतमंदों को भोजन पैकेट वितरित
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश झारखंड प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अखिलेश सिंह की जनकल्याणकारी सोच के तहत प्रदेश संरक्षक चन्द्रगुप्त सिंह के नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम जिले के जमशेदपुर स्थित सिदगोड़ा कार्यालय से सैकड़ो जरुरतमंदो के बीच रात्रि भोजन का वितरण किया गया. कार्यक्रम में चन्द्रगुप्त सिँह, रामबाबू सिँह, राजश्रीजी, समरेश सिंह, राजेश चौधरी, प्रदीप सिंह, अनुराग सिंह, विवेक सिंह, शेरा, संतोष सिंह एवं अन्य उपस्थित थे.

कांग्रेसियों की सेवा भाव जन-जन तक पहुंचा
गुरुवार को लॉकडाउन में कोरॉना महामारी में पूर्वी सिंहभूम जिला कोंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष विजय खा के निर्देशानुसार जिला कोंग्रेस के उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी एवं ललित नारायण मिश्र कल्याण समिति के सदस्य एवं समाजसेवी बबलू झा एवं उनके पिता पीएन झा द्वारा बारीडीह बस्ती के कई क्षेत्रों के असहाय जरूरतमंदों 315 परिवार को चावल, आटा, सरसों तेल, आलू, प्याज एवं मसाला का वितरण उनके आवासीय कार्यालय के समीप किया गया और साथ ही साथ झारखंड सरकार एवं प्रशासन द्वारा निर्देशानुसार नियम से भी अवगत करवाया गया. इसमें मुख्यत: सोशल डिस्टेंस को जनता के समक्ष समझाया गया. बबलू झा ने कहा कि इस कड़ी धूप में भी जमशेदपुर अक्षेस के सफाई कर्मचारी अपना कर्तव्य का निर्वहन कर रहे है. सफाई कर्मचारियो को सम्मानपूर्वक कच्चा अनाज एवं बारीडीह बस्ती के अनेक क्षेत्रों से आए हुए असहाय जरूरतमंदो के बीच भी कच्चा आनाज का वितरण किया गया. पीएन झा ने अनुरोध किया कि जनता जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन कड़ाई से करे. उन्होंने डॉक्टर्स, सफाई कर्मी,जिला प्रशासन एवं मीडियाकर्मियों को धन्यवाद भी दिया. बबलू झा ने अवगत कराया कि उनके पिता पीएन झा के आशीर्वाद से बारीडीह बस्ती से हीं कच्चा अनाज वितरण कार्यालय से सभी जरूरतमंदो के घर घर तक कच्चा राशन पहुंचने का काम किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जब तक सांस है तब तब मै और मेरा परिवार हमेशा की तरह समाज में मानव सेवा करते रहेंगे। उनका एक ही उद्देश्य है कि कोई भी परिवार भूखा ना रहे. वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष विजय खां, पीएन झा, बबलू झा, बीरेंद्र झा, सौरव झा, जीवन, सोनी मिश्रा, शिव राम, विजय चन्द्र झा, रंजू झा, प्रभा झा, स्नेहिल प्रतीक, श्रीजा स्नेह, आर्य सुमन, किसन, अंशुमान, अनन्या, मुन्ना ने बढ़-चढ़कर इस सेवा में हिस्सा लिए.

युवा कांग्रेस की मुहिम-कोई भूखा न रह जाये
झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ परितोष सिंह के नेतृत्व में कोरोना महामारी के कारण गरीबों को हो रही समस्याओं को लेकर लगातार 19 वां दिन भी मेरी जिम्मेदारी,मेरा संकल्प कोई भूखा ना रह जाए अभियान चलाया गया. इसके तहत आज गोविंदपुर के विभिन्न क्षेत्रों जहां गरीब तबकों के बीच लगभग 270 परिवार को कच्चा राशन वितरण किया गया, साथ ही ऑटो चालक के बीच लगभग 70 की संख्या में राशन एवं सेनिटाइजर वितरण किया गया. युवा कांग्रेस द्वारा जनता के बीच लगातार अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत किसी भी तरह की आपदा से निपटने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है. युवा कांग्रेस द्वारा जब तक स्थिति समान्य नहीं होगी तब तक यह अभियान डॉ परितोष सिंह के नेतृत्व में लगातार चलता रहेगा. डॉ परितोष सिंह के साथ मुख्य भूमिका अदा करने वाले में पूर्व प्रदेश सचिव विजय यादव, जिलाध्यक्ष संजीव रंजन, प्रशांत चौधरी, दिनेश सिंह, उज्ज्वल कुमार, बिजेंद्र साहु, दिनेश सिंह, जगदीश महतो, देवाशीष घोष, अमित कुमार, रोहित पाल, शरत बेहरा सहित कई लोग शामिल हैं.

जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह की सेवा लोगों को भा गयी
जमशेदपुर के जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह द्वारा पंचायत क्षेत्रों में लगातार लोगों की सेवा कर रहे है. अपनी सेवा भाव के लिए प्रसिद्ध राजकुमार सिंह द्वारा सफाई पर जोर दिया जा रहा है. सारे लोग जमशेदपुर के शहरी इलाके में लगातार सैनिटाइजेशन कर रहे है जबकि खुद राजकुमार सिंह अपने खर्चे से सैनिटाइजेशन का काम कर रहे है. गांव-गांव में वे खुद से छिड़काव करा रहे है. उनकी पूरी टीम इस कार्य में लगी हुई है. गदड़ा, राहरगोड़ा, बारीगोरा, सरजामदा समेत परसुडीह और बागबेड़ा के बस्तियों में भी वे लगातार सैनिटाइजेशन कर रहे है. उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घर पर ही रहे. सफाई पर ज्यादा ध्यान दें. गुरुवार को जमशेदपुर के सोनारी स्थित लेहरी भवन में भी लोगों को खाना का वितरण किया गया. इसके अलावा राशन भी बांटा गया. इसके अलावा परसुडीह के सरजामदा, बारीगोड़ा, गदड़ा में 136 लोगों को राशन वितरित किया गया. सरजामदा के जानेगोड़ा के गांव हो या फिर सोनारी के शहरी इलाका, हर जगह लोगों के बीच राशन का वितरण किया गया. वैसे इस दौरान खुद जनता ने ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया, जिसके बाद ही सारी सुविधाओं का वितरण किया गया.

मानगो इलाके में लगातार भाजपा नेता विकास सिंह कर रहे सेवा
भारतीय जनता पार्टी मानगो मंडल की ओर से आज मानगो के श्याम नगर में 100 घरों में चावल का वितरण किया गया। चावल उन लोगों को दिया गया। जिनका राशन कार्ड नहीं है एवं जिन्होंने राशन कार्ड के लिए अप्लाई नहीं किया है वैसे लोगों के सूची स्थानीय महिला नेत्री सुशीला शर्मा और रितु शर्मा ने बनाया था। वैसे लोगों को चिन्हित कर आज चावल का वितरण भाजपा नेता विकास सिंह के उपस्थिति में कराया गया। साथ ही भारतीय जनता पार्टी मानगो मंडल पूरे क्षेत्र में वैसे लोगों की सूची बना रही है। जिनका राशन कार्ड नहीं है। और ना ही जिन्होंने राशन कार्ड के लिए अप्लाई किया है। वैसे लोगों को भारतीय जनता पार्टी मानगो मंडल खाद्य सामग्री आपूर्ति करने का प्रयास करेगी। आज वितरण के कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता विकास सिंह, राजेश साहू ,जटाशंकर पांडे कन्हैया ओझा ,छोटेलाल प्रसाद, अजीतसिंह, सुशीला शर्मा, रितु शर्मा मुख्य रूप से शामिल हुए।








