
चाकुलिया : कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण सरकार द्वारा लॉक डाउन बढ़ाने पर प्रखंड प्रशासन सोशल डिस्टेंस बनाये रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है. पदाधिकारीयों ने गुरुवार को बाजार के फुटपाथ पर लगने वाली सब्जी के दुकानों को केएनजे उच्च विद्यालय के मैदान में शिफ्ट करा दिया है. इस संबंध में सीओ अरविंद ओझा ने कहा कि बाजार में फुटपाथ पर दुकानों के लगने से ग्रामीण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे थे. सब्जी खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लग रही थी. इसे देखते हुए फुटपाथ की दुकानों को स्कूल के मैदान में लगाने का आदेश दिया गया है, ताकि भीड़ कम हो और लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर सकें.








