
जमशेदपुर : जमशेदपुर की एकता संस्था ने साल के अंतिम दिन गरीब और जरूरतमंदों के साथ केक काट कर साल 2021 को अलविदा कहा. इस दौरान संस्था की ओर से जरूरतमंदों के बीच गर्म कपड़े, साड़ी और खाने के सामानों का वितरण किया गया. यह कार्यक्रम साकची के शीतला मंदिर प्रांगण में संपन्न किया गया. मौके पर मौजूद संस्था के संस्थापक सागर शर्मा ने कहा कि उनकी संस्था किसी के साथ भेदभाव नहीं करती और सभी के बीच एकता के लिए काम करती है. देश में सभी धर्म से पहले लोग भारतीय है और इस पर सभी को गर्व होना चाहिए. इस दौरान सागर शर्मा ने गरीब बच्चों के साथ केक काटा. संस्था के अध्यक्ष स्नेहा सिंह ने यह कहा की खुशियां बांटने से ही बढ़ती है. इस मौके पर मुख्य रूप सेवसीम खान, रोशन इकबाल, यस सिंह, नौशाद आलम मौजूद रहे.





