जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची में एक बार फिर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. इस बार चोरों ने साकची बाजार के चुना लाईन स्थित तीन दुकानों को छज्जा तोड़कर दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरों ने चुना लाइन के त्रिलोकी नाथ तिवारी की तिवारी जनरल स्टोर, सुनील अहूजा की सुनील जनरल स्टोर और गोल्डी चावला की गोल्डी कलेक्शन को निशाना बनाया. चोरों ने तीनों दुकान में घुसकर दुकान में रखे लगभग 60 से 80 हजार रुपये की चोरी की है. इधर पूरी घटना दुकाम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि एक युवक दुकान में प्रवेश कर दुकान के गल्ले से नकद की चोरी कर रहा है. जानकारी देते हुए दुकानदारों ने बताया कि वे लोग सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो पाया कि दुकान में चोरी हो गई है. दुकान का छज्जा भी टूटा हुआ है. यह पहली बार नहीं है जब किसी दुकान को निशाना बनाया गया है. इसके पहले भी साकची बाजार के एक साथ कई दुकानों को निशाना बनाया गया था. पुलिस आज तक उस मामले का खुलासा नहीं कर पाई है.







