
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गृह रक्षकों ने शुक्रवार को देश के राष्ट्रपति के नाम एक मांग पत्र भेजा है. इस मांग पत्र में गृह रक्षकों को केंद्रीय या राज्य सरकार के कर्मचारी का दर्जा देने का आग्रह किया गया है. गृहरक्षकों ने मांग पत्र के माध्यम से बताया है कि सभी गृह रक्षक पुलिस ट्रेनिंग लेकर लगातार सेवी कार्य कर रहे है. इसके बावजूद गृह रक्षक को अवैतनिक, अल्प वैतनिक, बिना पेंशन, ग्रेच्युटी, प्राइवेट फंड औकर इंश्योरेस के बगैर स्वयंसेवक की तरह काम करना पड़ता है. नियम के अनुसार गृह रक्षक एक स्वयंसेवक है इसलिए वह कर्मचारी सुविधा से वंचित रहता है. गृह रक्षकों के बीच यह डर रहता है कि कहीं उसे काम से निकाल नहीं दिया जाए.





