जमशेदपुर : जमशेदपुर में टेल्को थाना क्षेत्र के ग्वाला बस्ती में करंट की चपेट में आने से टाटा मोटर्स कर्मचारी की मौत हो गयी है. सूचना मिलने पर गुरुवार को पुलिस टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया. घटना बुधवार रात की है. (नीचे भी पढ़ें)

प्राप्त जानकारी अनुसार मृतक चंद्रभान सिंह (40) टाटा मोटर्स के इआरसी विभाग में कार्यरत था. वह बी शिफ्ट ड्यूटी कर घर लौटा था. घर पर इन्वर्टर खराब था. वह खराब इन्वर्टर को ठीक कर रहा था. तभी इन्वर्टर ब्लास्ट कर गया और वह करंट की चपेट में आ गये. आनन फानन में रात के 11.30 बजे परिजनों ने उसे टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. सूचना पाकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.







