चाकुलिया : चाकुलिया विधायक कार्यालय में झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो की जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर उपस्थित झामुमो कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया. कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय सुधीर महतो ने झारखंड के विकास और जनहित के मुद्दों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. (नीचे भी पढ़ें)
उनका संघर्ष और योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा. मौके पर प्रखंड सचिव बलराम महतो, पूर्व जिला परिषद सदस्य जगन्नाथ महतो, नगर अध्यक्ष मो गुलाब, सचिव सुजीत दास, समीर दास, गौतम दास, अजीत गोप, मिथुन कर, मनोज महतो, मनोज बांसुरी, संजीत सिंह, राजेश्वर महतो, बापी पोलाई, भास्कर महाकुड समेत अन्य उपस्थित थे.







