
जमशेदपुर : टाटा स्टील की ओर से जमशेदपुर में बिजली के दर को बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया है. इस प्रस्ताव के तहत टाटा स्टील (जमशेदपुर में बिजली सप्लाइ करने की एजेंसी, जो जुस्को के माध्यम से बिजली की आपूर्ति करती है) ने कहा है कि चूंकि, बिजली उत्पादन लागत मेंखर्च बढ़ गया है और काफी ज्यादा बिजली महंगी उनको ही मिल रही है, इस कारण वे लोग चाहते है कि बिजली का रेट बढ़ाये. झारखंड राज्य बिजली नियामक आयोग (जेएसइआरसी) को दिये गये आवेदन के मुताबिक, टाटा स्टील चाहती है कि बिजली के घरेलू और कॉमर्शियल के रेट को बढ़ा दाय जाये. इसके तहत टाटा स्टील ने वित्तीय वर्ष 2020-2021 तक के लिए नियामक आयोग से इजाजत मांगी है, जिसके लिए तय नियमों के मुताबिक, टाटा स्टील द्वारा बिजली की बढ़ोत्तरी के लिए प्रस्ताव दया गया है. इसके तहत अगर कोई व्यक्ति सौ यूनिट तक घरेलू उपयोग करता है तो उसको 2 रुपये 60 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से पैसे देने होते है, जिसको बढ़ाकर 3 रुपये प्रति यूनिट बिजली का करने का प्रस्ताव है. सौ यूनिट तक के घरेलू उपभोक्ता को फिक्स चार्ज 13 रुपये प्रति कनेक्शन प्रति माह देना होता है, जिसको बढ़ाकर सीधे 30 रुपये प्रतिमाह प्रति कनेक्शन करने का प्रस्ताव दिया गया है. घरेलू सौ यूनिट से ज्यादा जो भी घरेलू उपभोक्ता है, उसको अभी 4 रुपये 55 पैसे प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली का बिल देना होता है जबकि फिक्स चार्ज 30 रुपये प्रति कनेक्शन प्रतिमाह लिया जाता है, जिसको बढ़ाकर अब 6 रुपये प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव है और उसका फिक्स चार्ज 70 रुपये करने का प्रस्ताव दिया गया है. घरेलू हाइटेंशन (एचटी) बिजली लेने वाले का रेट अभी 4 रुपये 20 पैसे प्रति यूनिट है, जिसको बढ़ाकर 5 रुपये 50 पैसे प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव है जबकि फिक्स चार्ज एचटी घरेलू कनेक्शन वालों को 40 रुपये केवीए प्रतिमाह देना होता है, जिसको अब 5 रुपये 50 पैसे प्रति किलोवाट करने का प्रस्ताव है. कॉमर्शियल अभी 6 रुपये 25 पैसे प्रति यूनिट है जबकि इसका फिक्स चार्ज सौ रुपये प्रति कनेक्शन प्रतिमाह जिसको अब बढ़ाकर 7 रुपये किलोवाट प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव है और फिक्स चार्ज को 210 रुपये प्रति कनेक्शन प्रतिमाह करने का प्रस्ताव है. औद्योगिक एलटी कनेक्शन वाले को 5 रुपये प्रति यूनिट जबकि फिक्स चार्ज 100 रुपये प्रतिकिलो वाट प्रतिमा है, जिसको बढ़ाकर 5 रुपये 60 पैसे प्रति यूनिट करना है और फिक्स चार्ज को 165 रुपये प्रतिकिलोवाट प्रतिमाह करने का प्रस्ताव है. इसी तरह एचडी औद्योगिक कनेक्शन का अभी 6 रुपये 30 पैसे प्रति यूनिट है, जबकि फिक्स चार्ज 320 रुपये प्रतिकिलोवाट प्रतिमाह है, जिसको बढ़ाकर 7 रुपये प्रति किलो वाट के साथ 440 रुपये प्रति किलोवाट प्रतिमाह करने का प्रस्ताव है. इस आवेदन पर लोगों से आपत्ति या सुझाव 11 अप्रैल 2020 तक जमा करने को कहा गया है. इसके लिए लोग www.jserc.org/tsl.aspx और साथ ही www.juscoltd.com पर भी शिकायत, आपत्ति या सुझाव दे सकते है. जिनको इसकी पूरी कॉपी चाहिए, जिसमें संपूर्ण जानकारी दी गयी है, लोग इसको टाटा स्टील के हक में सौ रुपये का डिमांड ड्राफ्टट जमा कर प्राप्त कर सकते है. इसके लिए जुस्को के चीफ मैनेजर रेगुलेटरी अफेयर्स के दफ्तर में जमा कर सकते है.
नोट—-टाटा स्टील द्वारा जारी प्रचार है, नीचे है, जिसको स्थानीय अखबारों में मार्च के महिने में ही जारी किया गया था.——————–
टाटा स्टील लिमिटेड द्वारा वित् वर्ष 2018 – 19 के लिए ट्रू – अप , वित् वर्ष 2019-20 के लिए वार्षिक प्रदर्शन कि समीक्षा और वित् वर्ष 2020-21 के लिए सकल आय आवश्यकता व् टेर्रिफ के लिए प्रस्तुत कि गयी याचिका पर विभिन्न हितधारको के सुझाव आमंत्रित किये गये है.
2020-21 के लिए टेर्रिफ संशोधन प्रस्ताव
| श्रेणी / उप-श्रेणी | वर्तमान टेरिफ | प्रस्तावित टेरिफ | ||
| एनर्जी चार्ज (रुपया में) | फिक्स्ड चार्ज (रुपया में) | एनर्जी चार्ज (रुपया में) | फिक्स्ड चार्ज (रुपया में) | |
| घरेलु (0-100 यूनिट ) | 2.60 /kwh | 13/ कनेक्शन /माह | 3.00/kwh | 30/ कनेक्शन / माह |
| घरेलु (100 यूनिट से ज्यादा) | 4.55/kwh | 30/कनेक्शन /माह | 6.00/kwh | 70/ कनेक्शन/माह |
| घरेलु HT | 4.20/kwh | 40 /kKVA/माह | 5.50/kwh | 90 /KVA/ माह |
| कमर्शियल | 6.25/kwh | 100/कनेक्शन / माह | 7.00/kwh | 210 / कनेक्शन / माह |
| सिंचाई एवं कृषि (IAS) | 4.50/kwh | 20/HP/ माह | 6.00/kwh | 50 / HP/ माह |
| LT औधागिक (LTIS) | 5.00/kwh | 100/KVA/माह | 5.60/kwh | 165/ KVA/माह |
| HT औधागिक (HTIS) | 6.30/kwh | 320 /KVA/ माह | 7.00/kwh या 6.79 KVAH | 440 /KVA / माह |
| स्ट्रीट लाइट SS (मीटर्ड ) | 4.90/kwh | 35/ कनेक्शन/ माह | 5.550/KWH | 80 / कनेक्शन/ माह |
| रेलवे /मिलिट्री सर्विस RTS /MES | 6.00/kwh | 350 /KVA / माह | 6.70/KWH | 440 /KVA/ माह |
सकल आय आवश्यकता
2018-19 से 2020-21 के लिए याचिकाकर्ता द्वारा प्रस्तुत सकल आय आवश्यकता का सारांश नुइचे दिया गया है.
| PARTICULARS | FY 2018-19 | FY2019-20 | FY2020-21 | |||
| MYT | PROJECTED | MYT | PROJECTED | MYT | PROJECTED | |
| पॉवर परचेज कॉस्ट | 1408.81 | 1565.08 | 1464.11 | 1433.13 | 1507.02 | 1493.31 |
| (O & M )कॉस्ट | 71.79 | 87.95 | 75.23 | 82.58 | 78.91 | 87.93 |
| ऋण पर ब्याज | 10.93 | 9.33 | 9.08 | 8.72 | 7.45 | 9.53 |
| वर्किंग कैपिटल पर ब्याज | 17.34 | 18.44 | 17.95 | 21.39 | 18.47 | 21.57 |
| DPS का फंडिंग कॉस्ट | – | 1.49 | – | – | – | – |
| सिक्यूरिटी डिपाजिट पर ब्याज | 1.71 | 2.17 | 1.83 | 2.53 | 1.93 | 2.62 |
| डेप्रिसिएशन | 32.08 | 27.51 | 33.63 | 29.06 | 35.51 | 32.23 |
| रिटर्न ऑफ इक्विटी | 22.94 | 34. 66 | 24.04 | 31.72 | 25.38 | 35.10 |
| नॉन टेरिफ इनकम | 5.86 | 4.65 | 5.86 | 5.00 | 5.86 | 5.00 |
| वार्षिक आय आवश्यकता (Annual revenue requirement ) | 1559.74 | 1741.98 | 1620.01 | 1604.13 | 1668.81 | 1677.27 |
| आय (Revenue) | – | 1841.77 | – | 1811.67 | – | 1849.35 |
| गैप /( सरप्लस ) | – | (99.79) | – | (207.54) | – | (172.08) |
टाटा स्टील लिमिटेड ने प्रस्ताव दिया है कि यदि कोई उपभोक्ता अपने अधिकृत मांग के 110 % से अधिक लोड लेता है तो उसका डिमांड चार्ज , दंड डॉ से लिया जायेगा, जो कि सामान्य दर का 150% होगा . ऐसे मामलो में जहा लोड अधिक्रत मांग से अधिक और तीन महीने से ज्यादा होगा , वहाँ पर दंड 200 %होगा.
बिजली बिल के शीघ्र भुगतान करने पर 0.50% रिबेट का प्रस्ताव भी दिया गया है. इसके साथ ही ऑनलाइन भुगतान करने वाले को टाटा स्टील लिमिटेड ने 1% के रिबेट का प्रस्ताब दिया है जो अधिकतम 250 रुपया तक होगा . इसके अलावा 0.5% की शीघ्र भुगतान छुट भी मिलेगी . जबकि विलंब से भुगतान करने वालो से 1.5% प्रति माह दर पर या उसका आंशिक हिस्सा पर लिया जायेगा.
| क्रम संख्या | उदेश्य | वर्तमान शुल्क | प्रस्तावित शुल्क | भुगतान वसूली का तरीका |
| डिसकनेक्शन/ रिकनेक्शन | उपभोक्ता के अनुरोध के साथ नगद में अग्रिम में देय। यदि एक ही उपभोक्ता को आखिरी बार डिस कनेक्शन या रीकनेक्शन के 12 महीने के भीतर फिर से कनेक्ट या डिसकनेक्ट किया जाता है तो शुल्क में 50% जोड़ा जाएगा। | |||
| सिंगल फेज | 40 | 200 | ||
| तीन फेज | 100 | 350 | ||
| इंडस्ट्रियल सप्लाई | 400 | 700 | ||
| सप्लाई | 700 | 1000 |
आयोग ने इस सूचना के माध्यम से उपरोक्त याचिका पर जनसाधारण से टिप्पणी या सुझाव आमंत्रित करने का निर्देश भी दिया है .
संपूर्ण याचिका की प्रति कार्यालय से लिखित अनुरोध पर एवं ₹100 केवल नगद या टाटा स्टील लिमिटेड के हक में जमशेदपुर में भुगतान योग्य डिमांड ड्राफ्ट या पे आर्डर के जरिये भुगतान कर प्राप्त की जा सकती है.

















