जमशेदपुर : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी ने भ्रमण के दौरान पाया कि बागुनहातु ब्लॉक सी डी में एक मल्टी स्टोरी फ्लैट की नीव देखा. उन्होंने आस पास के लोगो से जानकारी प्राप्त की तो पाया कि अतिक्रमित भूमि पर किसी मदन साव नाम के व्यक्ति द्वारा निर्माण कार्य करवाया जा रहा है. विशेष पदाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया और सील करवाया. मौके पर जमशेदपुर अक्षेस के कार्यपालक पदाधिकारी संतोषिनी मुर्मू, चंद्रदीप कुमार, सहायक अभियंता महेश प्रभाकर, कनीय अभियंता नितेश कुमार, कर संग्रहकर्ता विनोद तिवारी, अनुशेवक गणेश राम मौजूद थे.



