जमशेदपुर : जुगसलाई विधानसभा के पूर्व विधायक दुलाल भुइयां मंगलवार को जुगसलाई पहुंचे. यहां पहुंचने पर पूर्व विधायक के परिचित एवं शुभचिंतको ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान नगर परिषद के वार्ड 12 से प्रत्याशी दीपक अग्रवाल रामूका ने भी दुलाल भुइयां को अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया. (नीचे भी पढ़े)
इस दौरान दुलाल भुइयां ने दीपक अग्रवाल रामूका का कुशलक्षेम पूछा तथा नगर परिषद चुनाव को लेकर गहन चर्चा की. दुलाल भुइयां ने बताया कि श्री रामूका सच्चे समाजसेवी हैं. कई धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े है. जहां उनके कार्यकलाप सराहनीय है. दुलाल भुइयां ने उन्हें वार्ड 12 से विजय होने की कामना की.




