जमशेदपुर: चाकुलिया और बहरागोड़ा में अवैध शराब बिक्री स्थलों पर उत्पाद विभाग ने छापामारी की है. यह छापामारी चाकुलिया के पाकुड़ियाशोल और बहरागोड़ा के उईनाला में हुई है. इस दौरान छापामारी में 60.36 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई है.(नीचे भी पढ़े)
इस छापेमारी के बाद अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप है. विभाग के अधिकारियों ने यह अभियान आगे भी चलता रहेगा. छापे की भनक मिलते ही कारोबारी फरार हो गए.




