
जमशेदपुर : जमशेदपुर में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की कार्रवाई गुरुवार को भी जारी रहा. जहां विभाग ने बिरसानगर थाना अंतर्गत नूतनडीह में छापामारी कर अवैध महुआ शराब गोदाम एवं लुपुंगडीह में अवैध महुआ शराब भट्टी को ध्वस्त किया करते हुए. भारी मात्रा में महुआ शराब बरामद कर जब्त किया. वहीं जमीन में गाड़कर रखे ड्रम में रखे गए शराब चुलाई योग्य जावा महुआ को घटनास्थल पर ही नष्ट कर दिया. हालांकि यहां विभाग की दबिश की सूचना मिलते ही कारोबारी भागने में सफल रहे. विभाग की ओर से हुए इस करवाई में 13,000 किलो महुआ शराब, 3,400 लीटर नौसादर, 2 पेटी, महुआ 5 बोरा, गुड़ 8 बोरा, एक एलएमएल वेस्पा स्कूटर JH05C-5837 जप्त करते हुए शराब कारोबारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया की गई.





