जमशेदपुर : वन्यजीव सप्ताह समारोह के तहत जमशेदपुर के टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में जमशेदपुर वन प्रमंडल के सहयोग से ऑन-द-स्पॉट निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का विषय “वाइल्डलाइफ कॉरिडोर: जैव विविधता के लिए जीवनरेखा” था. इस प्रतियोगिता में आठ स्कूलों के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के कुल 42 विद्यार्थियों ने भाग लिया. प्रतिभागियों की प्रविष्टियों का मूल्यांकन निर्णायकों की एक समिति द्वारा किया जाएगा और परिणाम 4 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे. (नीचे भी पढ़े)

विजेताओं को पुरस्कार 4 अक्टूबर को दोपहर 1:30 बजे से टाटा स्टील जुलोजिकल पार्क में आयोजित वन्यजीव सप्ताह के समापन समारोह के दौरान प्रदान किए जाएंगे. समारोह के तहत 1 अक्टूबर को मानगो वन कार्यालय स्थित वन चेतना केंद्र में कक्षा 10वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए वन्यजीव, जैव विविधता और प्रकृति संरक्षण पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी. इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरणीय स्थिरता के प्रति जागरूकता एवं ज्ञान को बढ़ाना है.







