
जमशेदपुर : भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, पूर्वी सिंहभूम, राम मनोहर लोहिया नेत्रालय द्वारा चिमनलाल भालोटिया सेवा संस्थान, राजस्थान सेवा सदन तथा जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति के सहयोग से चलाये जा रहे अंधापन निवारण अभियान का 605वां नेत्र शिविर स्व रचना नरेड़ी की पुण्यस्मृति में 20 से 22 मार्च तक बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में रचना हेल्थ केयर फाउण्डेशन के अध्यक्ष सज्जन नरेड़ी के संयोजन में आयोजित किया जायेगा. 20 मार्च को नेत्र रोगियों की आंखों की जांच जायेगी तथा मोतियाबिन्द ग्रस्त नेत्र रोगियों का चयन किया जायेगा. 21 मार्च को नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण नेत्र चिकित्सक डॉ बीपी सिंह, डॉ जेएस बेदी, डॉ पूनम सिंह, डॉ भारती शर्मा, डॉ विवेक केडिया एवं उनकी सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा किया जायेगा. सोमवार 22 मार्च को ऑपरेशन कराये नेत्र रोगियों की आंखों की पट्टी खोलकर जांच की जायेगी तथा उन्हें आवश्यक दवा व चश्मा प्रदान किया जायेगा. रेड क्रॉस सोसाइटी के मानद सचिव विजय कुमार सिंह ने बताया कि अप्रेल के अंतिम सप्ताह तक नेत्र शिविर का आयोजन होगा, उसके पश्चात गर्मी के दो महीन नेत्र शिविर को स्थगित रखा जायेगा.




