
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत फॉरेस्ट गेस्ट हाउस के पास शुक्रवार रात बाइक सवार दो युवकों ने श्वेता दास से पर्स की छिनतई कर ली. घटना को अंजाम देने दे बाद दोनो मानगो थाना के ओर फरार हो गए. घटना के बाद श्वेता ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया पर वो सड़क पर गिर गई. श्वेता ने मानगो थाना में मामले की लिखित शिकायत की है. घटना के संबंध में श्वेता ने बताया कि वह बारीडीह में रहती है. अपने पति के सात मानगो के पारडिह में अपने रिश्तेदार के घर जा रही थी. फॉरेस्ट गेस्ट हाउस के पास पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और उनके पास छीनकर फरार हो गए. पर्स में मोबाइल, नकद और कुछ दवाइयां भी थी. उन्होंने बताया कि छिनतई करने वाले युवक ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था. फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की जांच कर रही है.






