
जमशेदपुर : पंडित मदन मोहन मालवीय सेवा समिति द्वारा जमशेदपुर के गोविन्दपुर आर्शीवाद भवन में 10 वां पंडित मदन मोहन मालवीय जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया. समिति प्रत्येक वर्ष एक ऐसे सामाजिक शख्सियत, जो किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए प्रख्यात हो उन्हें “मालवीय रत्न” प्रदान करती है. इस अवसर पर मुख्य अतिथि कमिंस इंडियन बिजनेस के वाईस प्रेसिडेंट मनीष झा, इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय, कांग्रेस के नेता आनन्द बिहारी दुबे, समाजसेवी नकुल तिवारी, भाजपा नेता कमलेश सिंह, कांग्रेस नेता विजय यादव, डीडी त्रिपाठी एवं डा अजय किशोर चौबे द्वारा संयुक्त रूप से जमशेदपुर बार एसोसिएशन के महासचिव अधिवक्ता अनिल तिवारी को “मालवीय रत्न” से सुशोभित किया गया. ज्ञात हो कि पूर्व के वर्षों में मालवीय रत्न से सम्मानित लौहनगरी के प्रख्यात व्यक्तित्व में डॉ विजय शुक्ल, राष्ट्रपति पुरस्कार, डॉ बच्चन पाठक सलिल, प्रख्यात कवि, नेहा दुबे, आईएएस अधिकारी, विपिन शर्मा, राष्ट्रपति पुरस्कार, प्रो नेहा तिवारी, करीम सिटी कॉलेज, राकेश्वर पाण्डेय प्रख्यात मजदूर नेता, अरूणा मिश्रा अन्तर्राष्ट्रीय मुक्केबाज, दीनानाथ पाण्डेय पूर्व विधायक, सुरेन्द्र प्रसाद त्रिवेदी एशिया फेम रक्तदाता शामिल हैं. कार्यक्रम का संचालन कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष उपाध्याय, अध्यक्षता महासचिव कामेश्वर पाण्डेय, स्वागत भाषण अध्यक्ष हरेन्द्र मिश्रा एवं धन्यवाद ज्ञापन संतोष मिश्रा ने किया. समारोह में मुख्य रूप से डॉ विरेंद्र उपाध्याय, इंटक के जिलाध्यक्ष अजय ओझा, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार, आजसु नेता अप्पू तिवारी, कांग्रेस नेता अरविंद साहु, भाजपा के मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम सिंह, मिथिला सांस्कृतिक परिषद के अशोक झा, शुभ नारायण मिश्रा, ब्रजेश पाण्डेय, एस डी तिवारी, नीरज दुबे, नागेन्द्र तिवारी, जगदीश मिश्रा, सीपीआई के नेता शिवाधर विश्वकर्मा, गोविन्दपुर कांग्रेस अध्यक्ष नरेश गौरा, भारतीय जनसेवक परिषद के महानगर अध्यक्ष संदीप झा, स्टील मजदूर संघ के अध्यक्ष संतोष सिंह, श्याम किशोर सिंह, विनोद उपाध्याय, बबन पाण्डेय, वशिष्ठ पाण्डेय, अभय मिश्रा, निरंजन झा, जितेन्द्र सिंह, दिनेश तिवारी, नितारा फाउंडेशन के ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, संदीप प्रसाद, कृष्ण कांत तिवारी, अशोक पाण्डेय, बाबुनंद तिवारी, रविन्द्र पाठक, कमलेश तिवारी, अनिल पाण्डेय, मनोज सिंह, संजय चौबे, रौशन सिंह, नागेन्द्र चौबे, प्रमोद राय, राकेश उपाध्याय आदि शामिल हुए.






