जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस- प्रशासन एक तरफ दीपावली और छठ महापर्व की तैयारी में जुटा है दूसरी तरफ उपद्रवी शहर को अशांत करने में जुटे हैं. सोमवार को ऐसा ही एक मामला सामने आया है. जहां दो समुदाय के लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई. हालांकि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामले को शांत कर दिया गया है. मगर करीब 1 घंटे तक साकची और बिष्टुपुर थाना क्षेत्र की पुलिस अस्त-व्यस्त रही. दरअसल विवाद का कारण बच्चों के बीच लड़ाई मानी जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार ट्यूशन पढ़ने गए छात्रों के बीच मारपीट की घटना हुई जिसमें बड़े कूद पड़े और मामले ने हिंसक रूप ले लिया. (नीचे भी पढ़े)
आक्रोशित भीड़ ने डीसी लॉउंज सैलून बिस्टुपुर में जमकर तोड़फोड़ की. आरोप है कि बच्चों के मारपीट को छुड़ाने के दौरान विशेष समुदाय के लोगों ने हरवे- हथियार के साथ हमला कर दिया और महिलाओ के साथ भी बदसलूकी की. दोनों पक्ष इतने हिंसक थे कि साकची थाना गेट के समीप भी उलझ पड़े. पुलिस ने बीच- बचाव कर घायलों को अस्पताल भिजवाया और आगे की कार्रवाई में जुटी है. (नीचे भी पढ़े)

मजे की बात ये है कि बच्चों के मामूली विवाद को आखिर किसके सह पर सांप्रदायिक रूप देने का प्रयास किया गया. क्या पुलिस उसे बेनकाब करेगी या मामले को लीपा- पोती कर दिया जाएगा यह देखना दिलचस्प रहेगा. इस दौरान मामले में साकची थाना में वार्ता जारी है. इस बीच साकची थाना में भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गयी, जिसोक बाद में पुलिस ने शांत कराया. अभी पुलिस दोनों पक्षों के साथ बातचीत कर शांति व्यवस्था कायम कर रही है.



