जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के बेल्डीह बस्ती में मोनिका हांसदा की हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है. मृतका की मां लखिया हांसदा के आवेदन पर दर्ज एफआईआर में बेल्डीह बस्ती निवासी राजू किस्कू को आरोपी बनाया गया है. जानकारी के अनुसार, मोनिका हांसदा का विवाह बेल्डीह बस्ती में हुआ था. घटना के बाद मृतका की मां लखिया हांसदा, जो सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के गोवर्धन गांव की निवासी हैं, ने पुलिस को लिखित शिकायत दी. (नीचे भी पढ़ें)
शिकायत के आधार पर बिष्टुपुर थाना में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपी राजू किस्कू की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है. मामले की जांच जारी है और पुलिस हत्या के कारणों समेत अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है.







