पोटका : प्रखंड के मुक्तेश्वर धाम हरिणा में 15 जून से रोजो संक्रांति के उपलक्ष्य पर आयोजित होने वाले कोल्हान के सबसे बड़ा हरिणा मेला के शांतिपूर्ण माहौल में आयोजन को लेकर गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारियो ने मेला परिसर का निरीक्षण किया एवं मेला कमिटी के साथ बैठक कर विचार मंथन किया .इस अवसर पर मुसाबनी डीएसपी रोहित कुमार राजवार, इंस्पेक्टर प्रवेश चंद्र सिन्हा, सीआई हेमंत कुमार, थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव, ईश्वर दयाल मुंडा, मुखिया सरस्वती मुर्मू, ग्रामप्रधान बज्रांकन दंडपात, पंचायत राज पदाधिकारी मनोज सिन्हा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं मेला कमिटी के सदस्य उपस्थित रहे .(नीचे भी पढ़े)

इस दौरान मेला परिसर में विधि व्यवस्था संचालन, ट्रैफिक व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा समेत अन्य विषयों पर विचार विमर्श हुआ .बैठक के उपरांत डीएसपी ने कहा कि ग्रामीणों एवं मेला कमिटी के मांग के अनुसार इस वर्ष मेला में पूर्ण शराबबंदी, बूगी बूगी डांस कार्यक्रम पर प्रतिबंध रहेगा,उन्होंने कहा कि मेला के दौरान पांच दिनों तक हरिणा मंदिर क्षेत्र में बड़े वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा,बड़े वाहन बाईपास रोड से गुजरेंगे. उन्होंने कहा कि मेला के सुचारू एवं सभ्य रूप से संचालन हेतु प्रशासन एवं मेला कमिटी में आपसी समन्वय बना कार्य किया जाएगा.उन्होंने बताया कि प्रशासन बाइकर्स गैंग से निपटने की भी पूरी तैयारी कर चुकी है इसके लिए सभी थाना क्षेत्र में पुलिस की तैनाती होगी ..(नीचे भी पढ़े)

उन्होंने कहा कि छेड़खानी और असामाजिक तत्वों से निपटने हेतु पूरे मेला में सादे लिबास में पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा. इस अवसर पर आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर रामदास भगत, वन विभाग के सौरभ बासुरी, पंचायत सचिव राजकुमार गुप्ता , मेला कमिटी के दीपंकर सीट, सागर सीट, सूरज नायक, सितांसु नायक,अनिरुद्ध नायक, रमेश दास,अमल सीट, दीपक नायक, रूपक सीट, रूपेश दंडपात, अमित कालिंदी आदि उपस्थित थे .







