पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र के कुंदुरकोचा में वृद्धा की हत्या करने के आरोपी राम सरदार के इलाज के दौरान मौत हो जाने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दिया है.पुलिस ने मामले में एक युवक निठु सरदार को गिरफ्तार किया है जबकि 20 से 25 अज्ञात लोगो पर मामला दर्ज कर छापेमारी अभियान में जुट गई है .(नीचे भी पढ़े)
ज्ञात हो कि वृद्धा की हत्या के बाद राम की जमकर पिटाई की गई थी. कोवाली पुलिस ने मामले में जख्मी राम सरदार को मारकर गंभीर चोट पहुंचाने वाले को भी पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया, जिसका नाम नीठू सरदार है वह मृतक राम सरदार का चचेरा बड़ा भाई लगता है. अन्य 20-25 अज्ञात लोगों पर भी कांड दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई जारी है.







