जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र स्थित ब्लॉक नंबर-4 की एक कंस्ट्रक्शन साइट पर पिछले वर्ष 25 नवंबर को हुई युवक विपद पांडा की हत्या के मामले में अब प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. बताया गया है कि घटना के बाद हत्या की एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी, जिसके बाद मृतक के पिता विधान चंद्र ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया. कोर्ट के आदेश के बाद बिरसानगर थाना में इस हत्याकांड की प्राथमिकी दर्ज की गई है. मामले में बिरसानगर के लालटांड़ निवासी उत्तम पांडे को आरोपी बनाया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
वर्तमान में वह पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले के दुबराजपुर क्षेत्र में रह रहे हैं, जबकि उनका स्थायी पता बिरसानगर बताया गया है. मृतक विपद पांडा पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बोरा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत कुकुरचाड़ी गांव के निवासी थे. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है.







