
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर जोन नंबर 2 नंबर 3 स्थित एक घर के गोदाम में मंगलवार की शाम अचानक आग लग गई. आग धीरे धीरे पुरे गोदाम में फ़ैल गई. इधर सूचना मिलने पर घर के मलिक राजू ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी.सूचना पाकर झारखंड अग्निशमन विभाग की दो और टाटा मोटर्स की एक दमकल वाहन मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने पा प्रयास किया.दमकल कर्मियों द्वारा अब भी आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है.

मिली जानकारी के अनुसार राजू टेंट हाउस का सारा सामान घर पर बने एक गोदाम में रखा जाता था.गोदाम में अचानक से आग लग गई. मंगलवार शाम जब राजू के बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे, तो उन्होंने कमरे से आग व धुआं उठते देखा. मामले की जानकारी मिलते ही राजू भी घर पहुंचे और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। पर अग्निशमन विभाग के पहुंचने से पहले ही कमरे में रखा हुआ करीब एक लाख रुपए की कीमत का टेंट हाउस का गद्दा, तकिया, झालर, टेंट आदि जलकर खाक हो गया.






