
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत मिल्कित होटल के पास मंगलवार की दोपहर झाड़ियों में अचानक आग लग गई. आग की लपटे और धुआं निकलता देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी. सूचना पाकर टाटा स्टील का एक और झारखंड अग्निशमन विभाग का एक दमकल मौके पर पहुंचा. दमकल ने थोड़ी देर बाद ही आग पर काबू पा लिया. हालांकि आग से जान माल का नुकसान नहीं हुआ है पर झाड़ियों में रखा लकड़ी का गट्ठर जलकर राख हो गया है. वहीं आग लगने वाली जगह दीवारों से घिरी हुई थी इस कारण दमकल कर्मियों को थोड़ी मशक्कत करनी पड़ी. स्थानीय लोगों के अनुसार नशेड़ी गंजेड़ी युवक झाड़ियों में घुसकर नशा करते है. इसी कारण झाड़ियों में आग लग गई है.





