
झारखंडर : उत्ताराखंड में ग्लेशियर टूटने से बीआरओ में काम कर रहे वीर श्रमिकों को झारखंड ने खोया है. अभी तक मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक आवास नही भेजा गया है. इस पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को फोन कर इसकी सूचना दी और बताया कि अभी तक उन 11 श्रमिकों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक आवास नही भेजा गया है. इस मामले की जानकारी पाने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बीआरओ की कार्यप्रणाली पर आक्रोश जताते हुए मदद का आश्वासन दिया है. इसकी जानकारी मुख्यमंत्री ने ट्वीट पर बताया. मालूम हो कि उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ अंतर्गत ग्लेशियर टूटने से झारखंड के 11 मजदूरों की मौत हो गई थी.




