जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत एलबीएसएम कॉलेज के समीप आधा दर्जन फुटपाथी दुकानों में बुधवार तड़के आग लग गई, जिससे फलों- सब्जियों एवं जूते- चप्पलों के दुकान स्वाहा हो गया. सूचना मिलते ही दुकानों के मालिक मौके पर पहुंचे मगर तबतक सभी दुकानें राख के ढेर में तब्दील हो चुकी थी. इस अगलगी में कितने का नुकसान हुआ है इसका आंकलन फिलहाल नहीं हो सका है. प्रभावित दुकानदारों ने बताया कि उनके आजीविका का एकमात्र यही साधन था. (नीचे भी पढ़ें)

इसके उजड़ जाने से उन्हें आर्थिक और मानसिक रूप से क्षति हुई है. दुबारा फिर से वे अपने आशियाने को खड़ा करने में जुट गए हैं. वैसे आग लगी या लगाई गई यह जांच का विषय है मगर सवाल ये है कि जांच करेगा कौन ?



