जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह के मर्सी अस्पताल से मोहरदा जाने वाले रास्त में एक टाटा मैजिक वैन में अचानक आग लग गयी. उसी रास्ते के पुल के सामने स्थित आरवी मेंशन टावर के पास यह हादसा मंगलवार की सुबह 10 बजे हो गयी. इस घटना के बाद जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने पूरे वैन को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह धू-धूकर चलने लगा. इसके बाद फायर ब्रिगेड को खबर किया गया. फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरी गाड़ी जल चुकी थी. बताया जाता है कि टाटा मैजिक वैन काफी दिनों से काफी खड़ी हुई थी. गाड़ी कहां से आयी और कैसे आग लग गयी, इस पर कोई कहने को तैयार नहीं है. पुलिस मामले की जांच करने का प्रयास कर रही है.







