
जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे डिमना डैम के पास उलीडीह के रियाज खान पर फायरिंग के मामले को सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट ने संदिग्ध बताया है. घटना के बाद वे रियाज से मिलने एमजीएम अस्पताल पहुंचे थे. पूछताछ में रियाज बार बार अपना बयान बदल रहा था. सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है. रियाज द्वारा बताए जा रहे घटना स्थल में पुलिस ने जांच कि पर ऐसा कोई सबूत नही मिला है कि उसपर फायरिंग की गई हो. (नीचे पढ़ें पूरी खबर व देखें वीडियों)
रियाज ने पुलिस को बताया है कि वह डैम के पास बैठा था तभी दो युवक आए और उसपर फायरिंग कर चले गए, पर जिस तरह रियाज के जांघ पर गोली लगी है उससे यह अंदेशा लगाया जा सकता है कि उसके द्वारा कमर में रखे अवैध हथियार से गोली लगी हो. फिर भी पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है. बता दे कि रियाज साल 2018 में हत्या के मामले में जेल जा चुका है. रियाज के अनुसार सुन्नी नामक युवक ने उसपर जानलेवा हमला करवाया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.




