जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा नया बस्ती में आए बाढ़ को लेकर बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष सह भाजपा नेता सुबोझ झा ने गुरुवार को जिला प्रशासन से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में साफ सफाई और ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव की मांग की. साथ ही उन्होंने टैंकर से शुद्ध पेयजल आपूर्ति की मांग भी की. सुबोध झा ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जो भी हैंड पंप बोरिंग थे, उन सभी में बाढ़ का गंदा पानी प्रवेश कर गया है. जिससे पानी पीने योग्य नहीं रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
गंदे पानी से महामारी फैलने का खतरा है. बताते चले कि बागबेड़ा नया बस्ती इलाके के कई घरों में पानी भर गया था. जिसके कारण लोग शेल्टर होम और परिजनों के यहां चले गए थे. बाढ़ का पानी निकल जाने के बाद लोग अपने घर में वापस लौटेंगे. ऐसे में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है.



