
जमशेदपुर : जमशेदपुर सहायक उत्पाद आयुक्त के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने मानगो थाना अंतर्गत समता नगर, उलीडीह थाना अंतर्गत डिमना बस्ती, झारखंड कॉलोनी एवं एमजीएम थाना अंतर्गत तुरिया बेड़ा और गौड़गोड़ा में छापेमारी करते हुए अवैध शराब बिक्री स्थलों का खुलासा किया है. इस दौरान विभाग ने 4 अवैध शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है, जिनमें से दो नाबालिग बताए जा रहे हैं. विभाग ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि अन्य के खिलाफ छापेमारी अभियान चला रही है. विभाग की गिरफ्त में आए तस्करों का नाम गोपाल पुरान और रोने टूडू बताया जा रहा है. इस छापेमारी में विभाग ने 150 लीटर अवैध महुआ शराब भी बरामद किया है. गौरतलब है कि जमशेदपुर आबकारी विभाग अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है.





