
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत टाटा स्टील परिसर में चोरी करने घुसे चार चोरों को पकड़ा गया है. घटना सोमवार देर रात की है. पकड़ाए चोरों में जुगसलाई गरीब नवाज कॉलोनी निवासी मो सिराज, मो आजाद उर्फ सिद्दी, मो इरसाद और मिल्लत नगर निवासी मो मुस्तफा शामिल है. इनके पास से कुल 118 किलो कॉपर वायर बरामद किया गया है. सभी को पकड़कर बिष्टुपुर पुलिस को सौंप दिया गया. पुलिस के कागजी कार्रवाई के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस मामले में टाटा स्टील के सिक्योरिटी विभाग के सब इंस्पेक्टर दीप नारायण सिंह के बयान पर थाने में मामला दर्ज कराया गया है.














