
जमशेदपुर : इंटक में चल रहे उतार चढ़ाव के बीच टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष और जुस्को श्रमिक यूनियन के वर्तमान अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय को इंडियन नेशनल मेटल वर्कर्स फेडरेशन का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है. इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जी संजावी रेड्डी ने उनकी नियुक्ति की है, जिसका पत्र श्री पांडेय को भेजा गया है. इससे पहले राकेश्वर पांडेय को इंटक का झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था. इसके आलोक में बैलेंस करने के लिए रघुनाथ पांडेय को भी राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है. इंडियन मेटल वर्कर्स फेडरेशन पूरी दुनिया के मेटल वर्कर और कंपनियों में सक्रिय है, जिसके तहत दुनिया भर के मेटल वर्कर का प्रतिनिधित्व करती है और यह इंटक की सबसे दमदार संगठनों में से एक है, जिसका एक अलग पहचान भी है. इससे पहले भी रघुनाथ पांडेय को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया था. इस पद को दोबारा वे संभालने जा रहे है.






