
जमशेदपुर : टाटा स्टील में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का मुख्य आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा. जमशेदपुर के घाघीडीह स्थित गंगोत्री कॉलोनी से फरार चल रहा आरोपी विकास सिन्हा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वर्ष 2020 का यह मामला है. बागबेड़ा थाना के हरहरगुट्टू टीआरएफ निवासी एक महिला ने टाटा स्टील में नौकरी दिलाने के नाम पर 7.55 लाख रुपये का ठगी कर ली थी. इस मामले को लेकर उक्त महिला ने बिष्टुपुर थाना में एक एफआइआर दर्ज करायी थी. इसके आधार पर प ुलिस ने बिष्टुपुर पार्वती घाट के पास रहने वाले सूरज कुमार को गिरफ्तार किया था. पुलिस आरोपी की एक महिला मित्र कीताडीह की नेहा कुमारी को भी गिरफ्तार किया था. ठगी गयी महिला का आरोप है कि उसके दोनों बेटों का टाटा स्टील में नौकरी कराने के नाम पर आरोपी ने उससे ठगी की. नेहा कुमारी नामक महिला ने सूरज कुमार से उसकी मुलाकात करायी थी. उसने बताया कि 2019 में उसके बेटे ने अप्रेंटिस की परीक्षा दी थी, लेकिन वह परीक्षा पास नहीं कर पाया. इसी दौरान नेहा ने सूरज का उससे परिचय कराया. उसने बताया था कि सूरज कुमार एसएनटीआइ में एचअआर के पद पर कार्यरत है. वह नेहा के झांसे में आ गयी और सूरज कुमार से दूरभाष पर बात करने के बाद उसने पैसे देने शुरू कर दिये. अग़ारोपी ने नौकरी के बीच बीच में कई जाली कागजात भी दिये. बाद में सूरज ने उसके छोटे बेटे को भी नौकरी दिलाने का झांसा दिया. दोनों बेटों को नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख 55 हजार 700 रुपये ले लिये. सितंबर 2019 से फरवरी 2020 तक वह ठकी की शिकार हुई थी. इस मामले के तीसरे आरोपी विकास सिन्हा थे, जिसकी तलाश की जा रही थी. करीब 11 माह तक पुलिस ने अनुसंधान किया, जिसके बाद उसको गिरफ्तार किया है.




