
जमशेदपुर : जमशेदपुर के निजी स्कूलों में से एक जुस्को स्कूल कदमा द्वारा छात्र की फीस में गड़बड़ी किये जाने का मामला सामने आया है जहां स्कूल प्रबंधन द्वारा छह माह की फीस की गड़बड़ी बतायी जा रही है. शहर के सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ छात्र के अभिभावक ने इसकी शिकायत जिला शिक्षा अधीक्षक से की है. बताया जाता है कि राजा मैती नामक छात्र जुस्को स्कूल कदमा में पांचवीं कक्षा का छात्र है. लॉक डाउन की अवधि से पूर्व ही छात्र के अभिभावक द्वारा नौ महीने की अग्रिम फीस जमा की गयी थी. जिसका रासीद उनके पास मौजूद है और विगत दिनों जब आखिरी तिमाही की फीस जमा करने अभिभावक पहुंचे तो स्कूल प्रबंधन ने उन्हें छह महीने की फीस बकाये होने की बात कही और उन्हें छात्र का रिजल्ट देने से मना कर दिया गया. शहर के सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अभिभावक ने इस मामले में जिला शिक्षा अधीक्षक से मुलाकात की साथ ही स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई किये जाने का अनुरोध किय है.




