जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के राहरगोड़ा स्थित बारीगोड़ा ग्रामीण बैंक के समीप की रहने वाली रिंकी देवी ने शुक्रवार को एसएसपी को ज्ञापन सौंपते हुए धोखाधड़ी करने वाले आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है. उन्होंने एसएसपी से मांग किया है कि गिरफ्तार अभियुक्त और उसके साथियों को गोविंदपुर पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करे ताकि उसे उचित न्याय मिल सके. एसएसपी को सौंपे गये ज्ञापन में महिला ने बताया है कि वह घर-घर जाकर साफ-सफाई का काम करती है. तभी 2024 में धोखे से महिला से मनीष सिंह और उनके साथियों ने पेपर पर हस्ताक्षर करवा लिया और कई बैंक से लोन लेकर फर्नीचर आदि खरीदकर फरार हो गए. (नीचे भी पढ़ें)
महिला ने जब लोन नहीं चुकाया तो उसे फोन आने लगा, तब उसे मालूम हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुआ है. महिला ने गोविंदपुर थाने में इसकी शिकायत की. परंतु अभियुक्त के फरार होने के कारण जांच आगे नहीं बढ़ पाई और उसके केस को बंद कर दिया गया. अभी हाल ही में 6 अगस्त 2026 को उक्त अभियुक्त को किसी अन्य मामले में सिदगोड़ा में गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद पीड़िता एसएसपी के पास पहुंची है. उनकी मांग है कि उक्त अभियुक्त को गोविंदपुर पुलिस के हवाले कर दिया जाए, ताकि आगे की कार्रवाई हो सके और उसे न्याय मिल सके.




