
जमशेदपुर : मंगलवार को झारखंड क्षत्रिय महिला संघ सोनारी इकाई द्वारा जॉगर्स पार्क में संजीव नेत्रालय के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया . शिविर में काफी संख्या में लोगों की जांच की गई. जांचोपरांत मोतियाबिंद से प्रभावित 21 मरीजों का ऑपरेशन 27 जनवरी (गुरुवार) को संजीव नेत्रालय मानगो चिकित्सालय में होगा. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शालिनी सिंह, शम्मी सिंह, अंजू सिंह, शोभा सिंह, कविता पवार की अहम भूमिका रही.







