बहरागोड़ा : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि हाथियों के उत्पात को रोकने में राज्य की झामुमो गठबंधन सरकार पूरी तरह विफल रही है. हाथियों के उपद्रव से ग्रामीणों की जानें जा रही हैं. आज सबेरे चाकुलिया प्रखंड के कालियाम गांव निवासी अनिल महतो को उनके घर के सामने ही एक हाथी ने मार डाला. हाथियों के डर से चाकुलिया प्रखंड के कई गांवों के लोगों ने खेती करना छोड़ दिया हैं. हाथियों के उत्पात के डर से क्ई गांवों के लोग रतजगा करने के लिए मजबूर हैं. (नीचे भी पढ़ें)
उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान हाथियों का उत्पात बढ़ जाता है. डॉ गोस्वामी ने कहा कि राज्य सरकार लोगों को हाथियों के उत्पात से निजात दिलाने का कोई प्रयास नहीं कर रही है. सरकार पूरी तरह असंवेदनसील है. डॉ गोस्वामी ने हाथी के द्वारा कालियाम गांव निवासी अनिल महतो के मारे जाने पर दुख व्यक्त किया है.




