जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा भुइयांडीह गैंगवार मामले में मंगलवार को कुल 13 लोग कोर्ट में पेश हुए. जमशेदपुर कोर्ट के जिला एवं सत्र न्यायाधीश 1 की अदालत में उनकी पेशी हुई. कोर्ट में पेश होने वालों में राकेश राय उर्फ़ कल्लू राय, पंकज दुबे, अनुराग गौतम, नारायण ठाकुर, राजीव राम, शाही आदिल, बिपिन शर्मा, अजय राय, गुरुदयाल सिंह उर्फ़ राजा दुबे, टिंकू खान उर्फ़ तैयब खान, फ़िरोज़ आलम, फैसल खलील, सागीर हुसैन समेत अन्य शामिल है. इस मामले में गुरुदयाल सिंह उर्फ राजा दुबे जेल में बंद है. उनको वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता गौरव पाठक और प्रमोद सिंह ने आरोप के बिंदू पर बहस की. इस दौरान सारे आरोपियों के खिलाफ आरोप गठित किया गया. गौरतलब है कि सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह में गोलीकांड हुआ था, जिसमें सुधीर दुबे और अखिलेश सिंह गैंग के बीच फायरिंग हुई थी. इस घटना में कंहैया सिंह समेत अन्य लोग घायल हो गये थे.












