
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत टुईलाडुंगरी निवासी युवती से शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में युवती ने टुईलाडुंगरी लाइन नंबर 11 निवासी सुमित कुमार कालिंदी के खिलाफ साकची महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई गयी है. युवती ने सुमित पर आरोप लगाया कि सुमित कई साल से शादी का झांसा देकर यौन शोषण कर रहा है. युवती ने बताया कि साल 2008 से दोनों के बीच प्रेम संबंध है वहीं कुछ सालों से वह शादी का झांसा देकर यौन शोषण कर रहा है. कई बार उसने अपने एक दोस्त के घर भी ले जाकर उसका यौन शोषण किया. उसने बताया कि सुमित घर भी आता था. सुमित ने सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में उसकी मांग में सिंदूर भी लगाई थी. शिकायत मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.






