जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में फल कारोबारी कन्हैया यादव हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई का असर अब साफ दिखने लगा है. इस मामले में नामजद आरोपी ने कानून का दबाव महसूस करते हुए जमशेदपुर कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया. मुख्य आरोपी का नाम बिल्ला पाठक है, जो लंबे समय से फरार चल रहा था. गौरतलब है कि इस मामले में पूर्व में चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिसमें पुलिस को दो देसी पिस्तौल, सात खोखा और 3 पिस्टौत जब्त किया था. सभी गिरफ्तार आरोपी नामदा बस्ती के रहने वाले थे. वहीं बिल्ला भी गोलमुरी नामदा बस्ती का रहने वाला है. (नीचे भी पढ़ें)
पुलिस ने बताया कि आपसी रंजिश में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था. वहीं एक अभियुक्त ने कोर्ट में पुलिस के दबाव से आत्मसमर्पण कर दिया. वहीं अन्य एक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस बिल्ला को रिमांड पर लेने के लिए अप्लाई कर दिया है.



