चाकुलिया : चाकुलिया वन क्षेत्र के राजाबासा जंगल में विगत दो तीन दिनों से 15-20 की संख्या में हाथियों का झुंड शरण लिए हुए है. हाथियों के झुंड गांव से सटे जंगल में होने से ग्रामीण काफी भयभीत हैं. ग्रामीणों ने बताया कि शाम होते ही हाथियों का झुंड जंगल से निकलकर गांव में प्रवेश कर जमकर उपद्रव मचाते हैं. हाथियों के भय से ग्रामीणों का गांव से बाहर आना जाना मुश्किल हो गया है, वहीं स्कूल के छात्र-छात्राएं भी हाथियों के भय से स्कूल भी नहीं जा पा रहें हैं. (नीचे भी पढे़ं)
हाथियों के कभी भी जंगल से बाहर निकलने का डर बना रहता है जिसकारण गांव के विद्यार्थी स्कूल नहीं जा रहें हैं. ग्रामीणों ने वन विभाग के पदाधिकारी से मांग किया है कि वे हाथियों के झुंड को जल्द से जल्द गांव से दूर सुरक्षित स्थान तक ले जाएं ताकी लोगों को किसी तरह का नुकसान ना हो.



