
जमशेदपुर : देश की आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) की अखिल भारतीय सुदर्शन भारत परिक्रमा कार रैली शुक्रवार को जमशेदपुर पहुंच रही है. एनएसजी के कमांडो ही प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात होते है. यह कार रैली शुक्रवार सुबह मरीन ड्राइव नया पुल पहुंचेगी जहां से इस रैली को चमारिया गेट हाउस तक ले जाया जाएगा. शनिवार को यह रैली सुबह छह बजे से शुरू होगी जो मानगो होते हुए बहरागोड़ा तक जाएगी. इसके लिए प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है. प्रशासन की ओर से ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है ताकि रैली कहीं भी न रुके. साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की गई है. एनएसजी की यह कार रैली 7500 किलोमीटर की अपनी यात्रा के दौरान देश के स्वतंत्रता आंदोलन और स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़े महत्वपूर्ण व ऐतिहासिक स्थानों से होकर गुजरेगी और 30 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित पुलिस स्मारक पर समाप्त होगी. अपनी यात्रा के दौरान ब्लैक कैट कार रैली देश के 12 राज्यों के 18 शहरों से होकर गुजरेगी.
इस रूट को बनाया गया है ग्रीन कॉरिडोर
सुबह 11 बजकर 30 मिनट में कार रैली मरीन ड्राइव नया पुल पहुंचेगी जो को सीधे सोनारी साई मंदिर गोलचक्कर होते हुए सर्किट हाउस गोलचक्कर से सिग्नल तक जाएगी. यह से सीधे टीएमएच गोलचक्कर में मुड़कर रैली चमरिया गेस्ट हाउस पर रुकेगी. शनिवार को रैली की शुरुआत सुबह छह बजे होगी. शनिवार को रैली चमारिया गेस्ट हाउस से निकलेगी और टाउन इलेक्ट्रिक गोलचक्कर, मोदी पार्क, बागे जमशेद गोलचक्कर, उपायुक्त कार्यालय, मानगो गोलचक्कर, से डिमना गोलचक्कर तक जाएगी. इस रूट के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है.





