
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा स्थित श्रीश्री बजरंग संघ समिति के तत्वाधान में हनुमान मंदिर कार्यसमिति की बैठक मंदिर समिति के संरक्षक बच्चे लाल भगत की उपस्थिति में हुई. बैठक की अध्यक्षता मंदिर समिति के अध्यक्ष संजय सिंह ने किया. बैठक में खंडित हनुमान जी की प्रतिमा स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हुई बारी-बारी से मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने अपने विचारों को प्रकट किया. बैठक को संबोधित करते हुए मंदिर समिति के संरक्षक बच्चे लाल भगत ने कहा कि हनुमान जी की प्रतिमा का स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हर्षोल्लास के साथ किया जाएगा. हनुमान जी की प्रतिमा निर्माण का कार्य मूर्तिकार कर रहे हैं. निर्माण कार्य हेतु मूर्तिकार को निर्माण कार्य करने का आदेश एवं मूर्तिकार को अग्रिम राशि मुहैया करा दी गई है. मूर्ति निर्माण का कार्य जारी है. निर्माण कार्य पूरा हो जाने के पश्चात बजरंगबली हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी एवं पूजा पाठ महाआरती भी की जाएगी. साथ में हनुमान भक्त जनों के लिए भोग वितरण भी प्राण प्रतिष्ठा के दिन किया जाएगा. बैठक का संचालन लल्लन चौहान ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन अशोक मजूमदार ने किया. इस बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष संजय, अमन रजक, अशोक मजूमदार, मंदिर के पुजारी गणेश पांडेय, गुड्डू मिश्रा, विनय ठाकुर, उत्पल चटर्जी, प्यारेलाल, रमेश खटीक, चरण सिंह, संजय साव , जितेंद्र राम, राजन सिंह, गौतम गोराई, सोनू जान, विनीत दीप, राम अवतार, मनोज बाग, बबलू नायक, तरुण शामिल हुए.




