
जमशेदपुर : जमशेदपुर गोविंदपुर स्थित दयाल सिटी में काम छीने जाने से नाराज सुरक्षाकर्मियों ने धरना दिया. सुरक्षा गार्ड केएसए सिक्यूरिटी एजेंसी में काम कर रहे थे. दयाल सिटी सोसायटी द्वारा दूसरे सिक्युरिटी ऐजेंसी को काम दे दिया गया है. एक अगस्त से नए सिक्युरिटी एजेंसी ने चार्ज सम्भाल लिया है जिन्होंने अपना गार्ड को पोस्ट पर ड्यूटी दे दी. आज से वहाँ काम कर रहे गार्ड बेरोजगार हो गए और गेट पर धरने पर बैठ गए. वहां तैनात गार्ड का कहना है कि सोसायटी एजेंसी बदल पे पर जो यहां के लोकल गार्ड है उनको नही हटाये. गार्ड का कहना है कि उनलोगों को पहले से कोई सूचना नही दी गयी. अभी कोविड लॉकडाउन का समय है ऐसे में काम कहा मिलेगा. दुर्गा पूजा व अन्य त्योहार आ रहे है ऐसे में बेरोजगार हो जाने से सभी मायूस हो जाएंगे.







