
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर रेलवे फाटक के समीप स्थानीय लोगों एवं समाज सेवियों द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. जहां इस हस्ताक्षर पत्र को राज्य सरकार, केंद्र सरकार एवं रेल मंत्रालय को सौंपा जाएगा और वैकल्पिक रास्ते के मांग की जाएगी. गौरतलब है कि गोविंदपुर क्षेत्र को जमशेदपुर शहर से जोड़ने वाली मुख्य सड़क में ये फाटक पड़ता है. जहां रोजाना लगभग 100 की संख्या में यात्री एवं माल गाड़ियां पार होती है. (नीचे देखे पूरी खबर)

ऐसे में यहां 24 घंटो में 17 से 18 घंटे फाटक बंद रहती है. समस्या ऐसी हो गई है, कि यहां की बड़ी आबादी इस रेल फाटक के बंद रहने से परेशान हो चुकी है. समाज सेवियों के अनुसार रेल फाटक बंद रहने का सबसे ज्यादा खामियाजा यहां से पार होने वाले मरीज एवं एम्बुलेंस को झेलना पड़ता है. ऐसे में कोई और विकल्प नही होने से लोग अब तंग आ चुके है. हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से मांग पत्र केंद्र, राज्य सरकार एवं रेल मंत्रालय को सौंपा जाएगा, ताकि एक वैकल्पिक व्यवस्था आवागमन के लिए यहां किया जाए.






