
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के टीचर्स कॉलोनी से विगत 15 जनवरी को हुए कार चोरी मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं. इधर कार नहीं मिलने से हताश कार मालिक सोमवार को भाजपा नेता विकास सिंह के साथ जिले के पुलिस कप्तान से मुलाकात की. साथ ही करवाई करने की गुहार लगाई. इन्होंने कहा कि कार लगभग एक माह पूर्व चोरी हुई और अब तक स्थानीय पुलिस का इस मामले में रवैया ढुलमुल है, जिस कारण अभी तक कार की बरामदगी नही हुई है. इन्होंने जिला पुलिस कप्तान से जल्द से जल्द कार रिकवरी की मांग की है. भाजपा नेता विकास सिंह ने बताया कि कार मालिक केशव प्रसाद जायसवाल की नई ब्रेजा गाड़ी जो बिल्कुल नई थी और किश्त पर ली गई थी, एक महीने से अधिक का वक्त बीत चुका है, और पुलिस के हाथ अबतक खाली हैं. उन्होंने एसएसपी से जल्द से जल्द पीड़ित को इंसाफ दिलाने की मांग की है.







