
जमशेदपुर : जमशेदपुर में चोरो का आतंक साफ दिख रहा है. चोरों ने शहर के दो थाना क्षेत्रों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है. पहली घटना परसुडीह थाना अंतर्गत खासमहल मेन रोड स्थित शराब दुकान की है जहां चोरों ने शराब दुकान की छत तोड़ दुकान में चोरी कर ली. इसकी जानकारी दुकानदार दिनेश प्रसाद को तब हुई जब वे शुक्रवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे. उन्होने पाया कि दुकान की छत टूटी हुई है और गल्ले में रखे 50 से 60 हजार रुपये गायब है. चोरों ने दुकान में बैठकर शराब भी पी जिसकी खाली बोतल दुकान के अंदर ही छोड़कर भाग गए. इसकी सूचना उन्होने परसुडीह पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. (नीचे भी पढ़ें)

इधर दूसरी घटना सिदगोड़ा थाना क्षेत्र की है जहां चोरों ने क्रॉस रोड नंबर 16 क्वार्टर नंबर एल4-32 निवासी दीपक कुमार के क्वार्टर को निशाना बनाया. दीपक टाटा स्टील कर्मी है. उन्होने बताया कि 28 दिसंबर को वे अपने दादा के श्राधकर्म में पूरे परिवार संग बिहार के छपरा गए थे. शुक्रवार सुबह जब वे लौटे तो पाया कि क्वार्टर के पीछे का दरवाजा टूटा हुआ है और घर में सारा सामन बिखरा पड़ा है. चोरों ने घर से नकद समेत गहनों की चोरी की है. दीपक ने इस संबंध में सिदगोड़ा थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई है. दीपक के अनुसार चोर नकद समेत 1.25 लाख के गहने अपने साथ ले गए है.












