जमशेदपुर : भारतीय मानवधिकार एसोसिएशन एवं सीम्स हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 24 मई शनिवार को मानगो के सहारा सिटी कम्युनिटी हॉल में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर का उद्देश्य आम जनता को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था. शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा सामान्य स्वास्थ्य जांच, रक्तचाप, मधुमेह, ईसीजी, न्यूरो टेस्ट एवं अन्य आवश्यक परीक्षण किए गए. साथ ही मरीजों को आवश्यक परामर्श और दवाइयाँ निःशुल्क प्रदान की गईं. शिविर में 103 से अधिक लोगों ने लाभ उठाया. (नीचे भी पढ़े)
स्थानीय लोगों ने इस प्रयास की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की अपेक्षा जताई. भारतीय मानवधिकार एसोसिएशन के अध्यक्ष एस एन पाल ने कहा कि हमारा उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना है। सीम्स हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर का सहयोग इस दिशा में सराहनीय रहा है. सीम्स हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर के चिकित्सकों ने भी लोगों को नियमित जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी. इस कार्यक्रम में सहयोगी के रूप में रहमत सैयद खान वेद प्रकाश, वाई दुर्गा राव, महावीर प्रसाद, अनिल यादव, राजेंद्र गुप्ता, मुकेश कुमार एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे. कॉलोनी के सचिव सुशील कुमार सिंह, उपाध्यक्ष साजिद खान, इकबाल भाई लड्डू तमाम लोग मौजूद रहे.











