जमशेदपुर : जमशेदपुर भाजपा की जिला मंत्री सह जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को बाढ़ प्रभावित इलाके बागबेड़ा के नया बस्ती में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया. इस दौरान गंदगी एवं बदबू वाले स्थानों पर नाली, नालों पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया. यह कार्य जनसेवा ही हमारा संकल्प और सर्वोच्च कर्तव्य के तहत किया गया. संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका को समाप्त करने के लिए ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं रिंकू सिंह ने घर-घर जाकर बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात भी की और उनकी समस्याओं से अवगत हुई. लोगों से संक्रामक बीमारियों के रोकथाम के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का आह्वान भी किया. इस सेवा कार्य में मुख्य रूप से निशा दीक्षित एवं संजना सिंह, मुकेश सिंह, गौरी टोप्पो, धर्मेंद्र चौहान, संजय ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, रिंकू ठाकुर, चंदा देवी, रेखा देवी, कुमुद शर्मा, मनीषा, परेश सहित बड़ी संख्या में स्थानीय युवा भी मौजूद रहे.







