
जमशेदपुर : जमशेदपुर के भाजपा नेता विकास सिंह ने कोरोना वायरस को लेकर कई सारे काम किये है. इसके तहत उन्होंने मानगो और आसपास के एरिया में काफी सेवाएं की है. इसके तहत जमशेदपुर के मानगो के दाईगुट्टू पुराना शिव मंदिर के अगल-बगल क्षेत्रों को सैनिटाइज कराने का कार्य किया. पीपीइ किट में अनुभवी मजदूर द्वारा क्षेत्र में केमिकल के साथ हर गली को सैनिटाइज किया गया. आपको बता दें कि इसी क्षेत्र से विगत दिनों एक कोरोना वायरस का पॉजिटिव मरीज पाया गया था. लोग में भय का वातावरण बना हुआ है. भाजपा नेता विकास सिंह ने पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज किया है. साथ ही बताया कि आगे सैनिटाइजिंग का कार्य पूरे मानगो में चलता रहेगा. कार्यक्रम में सहयोगी के रूप में अंकेश श्रीवास्तव, अजय मंडल, प्यारेलाल साह मुख्य रूप से शामिल हुए.

दूसरी ओर, सामाजिक संस्था नई उड़ान और न्यू बारीडीह के कुछ युवकों के सहयोग से बिरसानगर जोन नंबर 6 एवं जोन नंबर 8 में जरूरतमंद लोगों के बीच में दोपहर के भोजन में चावल और अंडा करी वितरित किया गया. उनके द्वारा निरंतर जरूरतमंद और असहाय लोगो का सेवा किया जा रहा है और यह सेवा निरंतर जारी रहेगा. खाद्य वितरण के उक्त अवसर पर नई उड़ान के सदस्य के साथ मनोज कुमार, शास्त्री, अनूप सिंह, गिरीश राव, रमेश राव, विश्वजीत, नयन, प्रफुल्ल एवं अन्य लोग मौजूद थे.







