
जमशेदपुर : जमशेदपुर के हिन्दू युवा सेना द्वारा महिला मोर्चा का गठन किया गया. सोनारी के राम मंदिर परिसर में महिला मोर्चा के संस्थापक के रूप में लक्ष्मी कर्मकार और अध्यक्ष सुषमा कर्मकार को नियुक्त किया गया. (नीचे देखे पूरी खबर)

इसकी घोषणा संस्थापक किशोर ओझा और अध्यक्ष मुरारी लहेरी ने किया. साथ में रवि तिवारी, राजा साकरे, पुरस्कार सेठ, सुनील दास, राजेन्द्र चटर्जी, भरत लोधी, राजन बाग, जतिन गोप, राजा राव, आकाश, कपूर दास इत्यादि उपस्थित रहे.






